HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 दिसंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग वाहन व मशीनरी का प्रयोग करते हुए बरतें सावधानी

19 दिसंबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग वाहन व मशीनरी का प्रयोग करते हुए बरतें सावधानी

आज का राशिफल जानिए... क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

19 दिसंबर 2023 का राशिफल: मंगलवार यानी 19 दिसंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोग सावधान रहें, विवाद से बढ़ सकता है क्लेश…

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

मेष – आज आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। आज नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी।

वृष – व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन – आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज झंझटों में न पड़ें।

कर्क – आज प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेमी साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

कन्या – जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

तुला – प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।

वृश्चिक – आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।

धनु – दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मकर – रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

कुम्भ – व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी।

मीन – आज पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और रोमांटिक माहौल बनेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...