1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 06 नवम्बर 2024 का राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, कारोबार में होगी वृद्धि

06 नवम्बर 2024 का राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, कारोबार में होगी वृद्धि

आज का राशिफल 06 नवम्बर 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

06 नवम्बर 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, सिंह राशि के लोगों के लिए आज युवाजन बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि

मेष – वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी। प्रभावशाली परिणाम पाएंगे। आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। लक्ष्यों को साधने में सफलता पाएंगे।

वृष – प्राथमिक कार्यां की सूची बनाएं। समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने का प्रयास रखें। व्यवस्थागत कार्यां में सजगता से आगे बढ़ें।

मिथुन – दाम्पत्य में शुभता सहजता बढ़ेगी। अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। खानपान में सात्विकता रखेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी।

कर्क – आज करियर कारोबार में पूर्ववत् प्रदर्शन बनाए रखें। उधार के लेनदेन से बचें। मेहनत और लगन से जगह बनाएंगे।

पढ़ें :- Kedarnath Yatra 2026 : चारधाम यात्रा केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया बदला, जानें  रूट के हिसाब से किराया

सिंह – आज युवाजन बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कला कौशल संवार पाएंगे। बुद्धि और परिश्रम से सफलता पाएंगे। अनुकूलता का वातावरण बढ़ेगा।

कन्या – भावनात्मक प्रदर्शन में सहजता बनाए रहें। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। प्रबंधन के कार्यां में गति व वृद्धि बनी रहेगी।

तुला – आज सामाजिकता सहकारिता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में निरंतरता लाएंगे। आज धार्मिक आयोजनों से जुड़ेंगे।

वृश्चिक – आज बहुमुखी प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे। आज विविध कार्यां में तेजी दिखाएंगे। कुल कुटुम्ब से सहज बने रहेंगे।

धनु – आज नवीन कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। तेजी से काम संवरेंगे। शुभ कार्यों में उत्साह से शामिल होंगे। आर्थिक क्षेत्र में इच्छित परिणाम बनेंगे।

पढ़ें :- Mars Transit in Pisces 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे मीन में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर – आज बजट पर नियंत्रण रखें। आज लेनदेन में सतर्कता बनाए रखें। लोभ प्रलोभन में नहीं आएं। आज संकोच बना रहेगा।

कुम्भ – आज सभी से करीबी बनी रहेगी। आज आर्थिक एवं वाणिज्यिक पक्ष अधिक प्रभावशाली होगा। पेशेवर प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे।

मीन – आज विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी। लाभ बढ़त पर बना रहेगा। आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे। पैतृक कार्यं बनेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...