1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 नवम्बर 2024 का राशिफल: इस राशि के लोग आज शुरू कर सकते हैं नए कार्य 

20 नवम्बर 2024 का राशिफल: इस राशि के लोग आज शुरू कर सकते हैं नए कार्य 

आज का राशिफल  20 नवम्बर 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date
20 नवम्बर 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोग आज कर्म के मार्ग पर चलते जाएं।
मेष – आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। आज गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।
वृष – आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आपकी कार्यशैली से परिवार वाले बहुत संतुष्ट रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।
मिथुन – आज कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी। चारों तरफ से लाभ मिलेगा।
कर्क – आज घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अचानक लाभ मिल सकता है।
सिंह – आज का दिन आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा।
कन्या – आज का दिन पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा,मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा।
तुला – आज का दिन किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। आज परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक – आज मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
धनु – आज का दिन आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मकर – आज रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
कुम्भ – रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें।
मीन – आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें। आज यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ हो सकता हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...