Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 नवम्बर 2026 का राशिफल : शुक्रवार को शुभ योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, कन्या लेगा संपत्ति-वाहन और मीन राशि को कर्ज से मिलेगी मुक्ति

27 नवम्बर 2026 का राशिफल : शुक्रवार को शुभ योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, कन्या लेगा संपत्ति-वाहन और मीन राशि को कर्ज से मिलेगी मुक्ति

By santosh singh 
Updated Date

27 नवम्बर 2026 का राशिफल : शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। जहां कुछ जातकों को जीवन में आने वाली चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं चार राशि वालों के लिए सफलता और लाभ के नए अवसर बन सकते हैं। इसके अलावा कुछ जातकों को करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से विस्तार से जानते हैं कि 27 नवंबर का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है और किन राशि वालों को आज विशेष लाभ मिल सकता है?

पढ़ें :- 20 नवम्बर 2026 का राशिफल : देवउठनी एकादशी के दिन इन तीन राशियों को धनलाभ का योग, मेष से मीन राशि के लिए कैसा होगा आपका दिन?

मेष – आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ – आज धैर्य और समझदारी से काम लेने का दिन है। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें।अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन – आज का दिन अनुकूल रह सकता है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कर्क – आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

पढ़ें :- 13 नवम्बर 2026 का राशिफल : कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, धन लाभ के बनेंगे योग

सिंह – आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या – आज कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छा दिन है। आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

तुला – आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें।

वृश्चिक – आज आपको विशेष सावधानी और धैर्य रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद हो सकता है। धैर्य बनाए रखे।

धनु – आज भाग्य का अच्छा सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है।

पढ़ें :- 05 नवम्बर 2026 का राशिफल : धनतेरस से पहले मेष से मीन कई राशियों बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेगी तरक्की की राह, पढ़ें अपना राशिफल

मकर – आज धन संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें।

कुंभ – आज नए विचार और योजनाएं सामने आएंगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। आज व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें।

मीन – आज का दिन थोड़ा सावधानीपूर्वक बिताने की आवश्यकता है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें।

Advertisement