HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope of 19 April 2023: सिंह राशि के जातकों को होगा तगड़ा मुनाफा, इनका बढ़ेगा मान-सम्मान

Horoscope of 19 April 2023: सिंह राशि के जातकों को होगा तगड़ा मुनाफा, इनका बढ़ेगा मान-सम्मान

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे, स्ट्रेस से बचें और पूरे विश्वास से आगे बढ़ें। आज गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, कोई भी महंगी वस्तु की खरीदारी आज के लिए टाल दें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। तनाव रहेगा। किसी सार्वजनिक मुद्दे पर सभी की राय लेकर मसलों को सुलझाएं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

वृषभ राशि

आज सेहत अच्छा रहेगा, परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। आज कोई भी नया काम शुरू ना करें, हरेक पर विश्वास ना करें और आस पास के लोगों और परिस्थिति से सावधान रहें। गुस्सा कंट्रोल करें नही तो मान सम्मान पर बुरा असर पड़ सकता है। लव मैरिज के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज सेहत काफी अच्छा रहेगा, आज मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होने से पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज मैरिड लाइफ में कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है। धैर्य रखना होगा। किसी से गुस्से में बात न करें।

कर्क राशि

आज आपका मन काफ़ी शांत रहेगा, माइंड में पॉजिटिव थॉट्स आएंगे। दफ्तर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और अपने लक्ष्य की तरफ तेज़ी से बढ़ेंगे। नए अवसर भी प्राप्त होंगे। निजी जीवन की समस्या दूर होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

सिंह राशि

आज किसी जरुरतमंद की मदद कर सकते हैं।कारोबार जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा। ऑफिस में बेकार की बातों में समय नष्ट न करें। कोई बड़ा निर्णय लेंगे, आपकी विश पूरी होगी।दूसरे लोगों को भी फायदा मिलेगा। शादी तय हो सकती है।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

कन्या राशि

आज शारीरिक क्षमता में कमी रहेगी। डॉक्टर से सलाह लें। ऑफिस में कोई नतीजा जल्द प्राप्त होगा, परिश्रम अनुसार फल मिलेगा। नए काम में निरंतर मेहनत से सफलता मिलेगी। आज पर्सनल लाइफ को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। गलत व्यवहार न करें।

तुला राशि

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामलों की उधेड़बुन में पूरा दिन बीतेगा। भविष्य की प्लानिंग के लिए अच्छा दिन है। यात्रा के योग हैं। किसी करीबी से मुलाकात होगी। निवेश कर सकते हैं। शारीरिक दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज अपनी सेहत ध्यान रखें। साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखें। ऑफिस में कोई भी काम हड़बड़ी में ना करें। ना ही कोई कार्य अधूरा छोड़ें। परिवार के लोगों से विवाद हो सकता है। योगाभ्यास से बेहतर महसूस करेंगे।

धनु राशिफल

आज संभल कर रहने की जरूरत है। आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा।लेनदेन के मामलों में सावधान रहें, व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश को लेकर जानकारी मिलेगी। हर किसी पर विश्वास न करें। पॉजिटिविटी मिलेगी।

मकर राशिफल 

आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें। घबराहट हो सकती है। किसी मित्र मदद से धन लाभ होगा और खूब तरक्की होगी। मैरिड लाइफ में तनाव रहेगा। बहुत मेहनत पड़ेगी। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है ।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

कुंभ  राशिफल 

आज आपको किसी और की वजह से टेंशन हो सकती है।बेकार की चर्चा से दूर रहें। धन लाभ, सहित सुखों में वृद्धि होगी। आपके व्यवहार की सराहना होगी। पर्सनल लाइफ में तनाव रहेगा। घूमने जा सकते हैं।

मीन राशिफल 

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। मेडिकल प्रोफेशन वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। उधार के मामलों में सावधान। आज किसी की बुरी नज़र आपकी रकम पर रहेगी। किसी को सलाह न दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...