1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 जुलाई 2024 का राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों चमकेगा भाग्य,धन-संपदा में होगी वृद्धि

22 जुलाई 2024 का राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों चमकेगा भाग्य,धन-संपदा में होगी वृद्धि

Horoscope of 22 July 2024: 22 जुलाई 2024 को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कार्यों में अपार सफलता मिलती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope of 22 July 2024: 22 जुलाई 2024 को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कार्यों में अपार सफलता मिलती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्यदेव की कृपा से जीवन के हर कार्य में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 22 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से 22 जुलाई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि

मेष – आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज सोच-समझकर धन खर्च करें। आज बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार न दें।

वृष – व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

मिथुन – आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें।

कर्क – घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए पैसे खर्च होंगे। आज वायरल फीवर या सर्दी जुकाम से सेहत खराब हो सकती है।

पढ़ें :- Kedarnath Yatra 2026 : चारधाम यात्रा केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया बदला, जानें  रूट के हिसाब से किराया

सिंह – ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। आज कुछ लोग जॉब स्विच करने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या – नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल होंगे। करियर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

तुला – आज का दिन शानदार रहेगा। आज लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे, लेकिन साथी के प्रति ज्यादा पजेसिव होने से बचें।

वृश्चिक – आज लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। आज करियर में उन्नति के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा।

धनु – आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। बिना रिसर्च किए निवेश न करें। विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए धन बचत करें।

पढ़ें :- Mars Transit in Pisces 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे मीन में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर – आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा।

कुम्भ – आज करियर में बड़ी कामयाबी मिलेगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

मीन – आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। आज ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। करियर ग्रोथ के कई मौके मिलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...