1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Howrah Mumbai Mail Train Accident : झारखंड रेल हादसे के बाद इन ट्रेनों को किया गया कैंसल, देखें पूरी लिस्ट

Howrah Mumbai Mail Train Accident : झारखंड रेल हादसे के बाद इन ट्रेनों को किया गया कैंसल, देखें पूरी लिस्ट

Howrah Mumbai Mail Train Accident : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले (Seraikela-Kharsawan Districts) में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल पटरी (Mumbai-Howrah Mail Track) से उतर गई। ट्रेन के सभी 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने से 2 यात्रियों की मौत हो गई तो दो दर्जन से अधिक जख्मी हो गए।

By santosh singh 
Updated Date

Howrah Mumbai Mail Train Accident : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले (Seraikela-Kharsawan Districts) में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल पटरी (Mumbai-Howrah Mail Track) से उतर गई। ट्रेन के सभी 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने से 2 यात्रियों की मौत हो गई तो दो दर्जन से अधिक जख्मी हो गए। हादसे की वजह से चक्रधरपुर मंडल (Chakradharpur Division) में कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। 5 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है तो चार का रूट छोटा करना पड़ा है।

पढ़ें :- Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शनिवार को बंद रहेंगे प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

पढ़ें :- कंगाल पाकिस्तान को IMF की खरी-खरी, कहा-174 संशोधन करोगे, तब मिलेंगे पैसे

22861 हावड़ा-तितलागढ़-कांटाबांजी एकप्रेस को आज कैंसल कर दिया गया है।

08015/18019 खड़गपुर-झारग्राम-धनबाद एक्सप्रेस को आज रद्द कर दिया गया है।

12021/12022 हावड़ा-बारबिल-हावड़ा जनशतब्दी एक्सप्रेस को आज रद्द किया गया है।

18109 टाटानगर-इतवाड़ी एक्सप्रेस एक्सप्रेस को आज रद्द किया गया है।

18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को भी आज रद्द किया गया है।

पढ़ें :- चुनाव आयोग का अविलंब सही स्थिति पर स्पष्टीकरण आना चाहिए...आरोपों के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान

इन ट्रेनों का रूट छोटा

18114- बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन जो 29 जुलाई को खुली थी आज राउरकेला तक ही चलेगी।

18190- एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस जो 28 जुलाई को खुली थी राउरकेला तक ही चलेगी।

18011 हावड़ा चक्रधरपुर एक्सप्रेस, जिसके सफर की शुरुआत 30 जुलाई को हुई आदरा तक ही चलेगी।

18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस जो 30 जुलाई को खुली बिलासपुर तक ही चलेगी।

तड़के हुआ हादसा

पढ़ें :- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस ने दिल्ल-यूपी समेत देशभर में किया प्रदर्शन: पटना-चंडीगढ़ में वॉटर कैनन का इस्तेमाल

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर डिवीजन (Chakradharpur Division)  में जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई। दुर्घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों (Seraikela-Kharsawan Districts) की सीमा के पास है। यह ट्रेन सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई थी। एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण (SER spokesperson Om Prakash Charan) ने कहा कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहीं दोनों दुर्घटनाएं एक साथ तो नहीं हुईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...