1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेश भंडारी ने ​थामा कांग्रेस का झंडा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेश भंडारी ने ​थामा कांग्रेस का झंडा

उत्तराखंड में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार भंडारी (Suresh Kumar Bhandari) ने आज शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (Congress State President Karan Mahara) ने उन्हें कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सुरेश कुमार भंडारी (Suresh Kumar Bhandari)  ने कहा कि वह प्रदेश कैडर के वरिष्ठ नौकरशाह थे।

By santosh singh 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार भंडारी (Suresh Kumar Bhandari) ने आज शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (Congress State President Karan Mahara) ने उन्हें कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सुरेश कुमार भंडारी (Suresh Kumar Bhandari)  ने कहा कि वह प्रदेश कैडर के वरिष्ठ नौकरशाह थे। अब सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस में शामिल होकर वह प्रदेश की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं, और पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी वह उसका निष्ठा से पालन करेगें।

पढ़ें :- दिल्ली के मुकुंदपुर में बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने के बाद गिरा मकान, कई लोग दबे

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Congress State President Karan Mahara) ने कहा कि आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड रहे हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान यह स्लोगन युवाओं और देश की जनता को प्रभावित कर रहा है। कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  आज लोकतंत्र की धुरी बन गए हैं।

मंहगाई से झूझती जनता की पीड़ा को भी वह लगातार उठा रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार के सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुद्दा राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे है। आज मजदूर और आम आदमी कांग्रेस की ओर आशा और उम्मीद से देख रहा है। विभिन्न दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जिन्हें शीघ्र ही पार्टी में सम्मलित करवाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...