मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक रूह कंंपा देनेवाली बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। यह मामला बमनौरा कलां गांव का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मां पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक रूह कंंपा देनेवाली बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। यह मामला बमनौरा कलां गांव का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मां पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जमीन बेचने को लेकर था विवाद
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बमनौरा कलां निवासी 50 वर्षीय सुनती बाई अहिरवार का अपने बेटे जाहर उर्फ रंगाराव अहिरवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अपनी मां पर पैतृक जमीन बेचने का लगातार दबाव बना रहा था, लेकिन मां ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
विवाद ने लिया हिंसक रूप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन जमीन बेचने की बात को लेकर आरोपी का अपनी मां से भारी विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोचा
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही बमनौरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा वहां मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया हैं।छतरपुर एसपी के निर्देशन में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।