1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकी लतीफ भट को एनकाउंटर में किया ढेर, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकी लतीफ भट को एनकाउंटर में किया ढेर, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान आतंकी लतीफ भट (Terrorist Latif Bhat) को मार गिराया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कुलगाम । जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान हमले का मास्टरमाइंड  आतंकी लतीफ भट (Terrorist Latif Bhat) को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। लश्कर कमांडर लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम था। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर। 11 नवंबर को CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले में सामने आया था लतीफ भट का नाम।

पढ़ें :- आतंकवाद के आंकड़ें धीरे-धीरे सिकुड़कर जीरो की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और जम्मू-कश्मीर विकास के रास्ते पर बढ़ चुका है आगे: अमित शाह

जानें कौन है लतीफ भट?

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लतीफ भट कुलगाम जिले के ख्रेवान चाडर (नई बस्ती) का रहने वाला था। वह पहले कॉलेज में पढ़ाई करता था, लेकिन बाद में उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह स्थानीय स्तर पर बढ़ई का काम करता था। नवंबर 2025 में वह अचानक अपने घर से लापता हो गया था। करीब 19 नवंबर 2025 को उसके परिवार की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। इस आतंकी संगठन का नाम द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और कश्मीर रिवोल्यूशनरी आर्मी (KRA) जैसे संगठनों के साथ भी जुड़ता आया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लतीफ दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में अपनी गतिविधियां चला रहा था।

बताया जाता है कि वह जुलाई 2026 में शोपियां में चलाए गए एक सुरक्षा अभियान के दौरान बचकर निकलने में कामयाब रहा था। उस समय उसके साथ जाकिर अहमद गनी भी संपर्क में था, जो जुलाई 2026 में शोपियां में एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। सुरक्षाबलों ने इसे कुलगाम के लारू में सर्च ऑपरेशन के दौरान मार गिराया है।

पढ़ें :- अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात, पुलिस टीम पर आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

6 दिनों का सर्च ऑपरेशन, 600 संदिग्धों से पूछताछ

आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल छह दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। सुरक्षाबलों ने प्रभावित गांवों के चारों ओर कड़ी घेराबंदी की। तलाशी के दौरान घरों, उनके आसपास बने दूसरे कमरों, बागों और घनी झाड़ियों तक की जांच की गई। संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाने और छिपे हुए ठिकानों या हथियारों के जखीरे की तलाश के लिए ड्रोन, खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टरों की मदद ली गई। 600 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...