HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा पर भड़के अखिलेश, कहा-भाजपा सरकार के इशारों पर हो रहा उत्पीड़न

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा पर भड़के अखिलेश, कहा-भाजपा सरकार के इशारों पर हो रहा उत्पीड़न

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार योगी सरकार पर हमला बोला है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई​ हिंसा पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी सरकार के इशारों पर महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। चुनाव के दौरान उन्हें अपमानित किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया से रोका जा रहा। लखीमपुर खीरी की घटना इसका प्रमाण है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार योगी सरकार पर हमला बोला है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई​ हिंसा पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी सरकार के इशारों पर महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। चुनाव के दौरान उन्हें अपमानित किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया से रोका जा रहा। लखीमपुर खीरी की घटना इसका प्रमाण है।

पढ़ें :- Congress Manifesto: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लिए जारी किया मेनिफेस्टो, किए ये बड़े वादे

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में गुंडों को आजादी दे रखी है। अपने आप को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार किया। हमें दुख है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग इस स्तर तक उतर आए हैं। जिन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, सब भाजपा के गुंडे हैं।

भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश के हर ब्लॉक में नंगानाच और खुली गुंडागर्दी की। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन के लिए प्रस्तावक और प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने नहीं दिया गया। प्रशासन के साथ मिलकर भाजपा ने ये सब किया। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश के हर ब्लॉक में हर जगह गुंडों को इतनी आजादी किसने दे रखी है।

 

पढ़ें :- डिजिटल मंच पर नार्वे में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा-हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...