Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. गौतम गंभीर में कला तो है.. इतने स्टार खिलाड़ियों के साथ हार गए, भारत की हार पर विदेशी क्रिकेट बोर्ड का तंज, पोस्ट हुआ वायरल

गौतम गंभीर में कला तो है.. इतने स्टार खिलाड़ियों के साथ हार गए, भारत की हार पर विदेशी क्रिकेट बोर्ड का तंज, पोस्ट हुआ वायरल

By Harsh 
Updated Date

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है। कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की शुरुआत बेहद खराब रही, जबकि टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसी बीच, अपने मजाकिया सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए मशहूर आइसलैंड क्रिकेट ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

पढ़ें :- रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के संशय पर BCCI अध्यक्ष का दो टूक बयान, बोले- 'उम्र से नहीं प्रदर्शन हो पैमाना'

गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का तंज

आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल करने की कोई इच्छा नहीं है। हालांकि, उनकी प्रतिभा पर हमें कोई संदेह नहीं है। इतने स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को आयरलैंड ले जाकर ऐसे नतीजे हासिल करना वास्तव में एक असाधारण कला है। आइसलैंड क्रिकेट का यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

आयरलैंड दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप रही टीम इंडिया

टी20 विश्व कप जीतने के महज तीन महीने बाद भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने आयरलैंड पहुंची थी। हालांकि, टीम इंडिया अपने प्रदर्शन से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं कर सकी। बेलफास्ट में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड ने रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

बल्लेबाजी बनी हार की सबसे बड़ी वजह

इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही। कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर टी20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन तक, कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सका। लगातार दो हार के साथ श्रेयस अय्यर उन भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती दोनों टी20 मुकाबले गंवाए हैं।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

अब इंग्लैंड सीरीज में होगी अग्निपरीक्षा

आयरलैंड दौरे की निराशा के बाद अब भारतीय टीम की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज पर टिकी हैं। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती आलोचनाओं का जवाब मैदान पर प्रदर्शन से देने की होगी।

Advertisement