IND vs NZ 1st ODI Time and Live Streaming : शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम कल यानी 4 नवंबर 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। जिसमें शुरुआती तीन मैचों में गिल टीम की कमान संभालेंगे, जबकि आखिरी दो मैच टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेलेगी। इस सीरीज में फैंस अपने चाहिते सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को फिर नीली जर्सी में देखेंगे।
पढ़ें :- IND vs NZ ODIs : टी20 के बाद अब वनडे भारत और न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बेकह पहले वनडे को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ये सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जा रही है और इन वनडे मैचों का समय भारतीय फैंस के लिए अलग होगा। ऐसे में सीरीज के मैच छूट न जाए इसके लिए मैच का डेट और टाइम पता होना जरूरी है। आइये पहले वनडे के टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला वनडे मैच कब होगा?
न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला वनडे मैच बुधवार, 4 नवंबर को खेला जाएगा।
बुधवार को होने वाले न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले वनडे मैच का वेन्यू (स्थान) क्या होगा?
पढ़ें :- IND vs NZ 5th T20I : आज आखिरी टी20 जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे फ्री लाइव मैच
ऑकलैंड का ईडन पार्क, न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले पहले वनडे मैच की मेजबानी करेगा।
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले वनडे मैच का टॉस कितने बजे होगा?
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले वनडे मैच का टॉस सुबह 7:00 बजे (IST) होगा।
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला वनडे मैच सुबह 7:30 बजे (IST) शुरू होगा।
पढ़ें :- IND vs NZ 3rd T20I : आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
भारत में न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखा जा सकता है?
भारत में न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
भारत में न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखी जा सकती है?
सोनीलिव (SonyLIV) अपने ऐप और वेबसाइट के जरिए भारत में न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।