1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘सेमी-फाइनल में भारत नहीं पहुंचेगा…’ पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाजी को बताया कमजोर

‘सेमी-फाइनल में भारत नहीं पहुंचेगा…’ पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाजी को बताया कमजोर

T20 World Cup 2026 Semi-Finalist Predictions : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सफर अब तक शानदार रहा है। टीम अपने चारों ग्रुप मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची है, जहां उनका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमों से होना है। ये टीमें भी अपने ग्रुप में टॉप पर रहीं हैं। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने दावा किया है कि भारत सेमी-फाइनल में नहीं पहुंच पाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई

दरअसल, पाकिस्तान के टीवी शो में मोहम्मद आमिर से पूछा गया था कि ग्रुप ए से कौन सी दो टीमें सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाइ कर सकती हैं? इस पर पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का नाम लिया। जब उनसे भारत को क्यों नहीं क्वालिफाइ करेगा? इस पर आमिर ने कहा, ” अगर आप उनके मैच देखें, तो पाकिस्तान के मैच को छोड़कर, सभी मैचों में बैटिंग कोलैप्स की। सुपर 8 मैचों में प्रेशर बढ़ेगा। जिस तरह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रहे हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं।”

इससे पहले, मोहम्मद आमिर ने भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लप्पेबाज बताया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। अब उन्होंने भारत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी की बात पूरी तरह गलत नहीं है, क्योंकि भारत ने यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ सस्ते में विकेट खोये हैं। अभिषेक अभी भी फॉर्म तलाश रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैच खेले और उनका खाता भी नहीं खुल पाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...