HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘हाथ’ के साथ जायेंगे भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह? नवजोत सिद्धू के साथ तस्वीर देख लग रहे कयास

‘हाथ’ के साथ जायेंगे भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह? नवजोत सिद्धू के साथ तस्वीर देख लग रहे कयास

भारत के शानदार स्पिनर हरभजन सिंह अपनी राजनीतिक पारी जल्द शुरु कर सकते हैं। हरभजन सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पंजाब नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हरभजन सिंह की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के शानदार स्पिनर हरभजन सिंह अपनी राजनीतिक पारी जल्द शुरु कर सकते हैं। हरभजन सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पंजाब नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhdhu) के साथ हरभजन सिंह की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिससे ये कयास लगने शुरु हो गये है कि हरभजन जल्द कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर अगामी विधानसभा चुनाव में अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हरभजन सिंह(Harbhajan Singh) ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सिद्धू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हरभजन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”संभावनाओं से भरी तस्वीर…

पढ़ें :- Bangladesh All-Out: भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पहली पारी को रन 149 पर समेटा; बुमराह ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

आपको बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह​ जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करने वाले हैं। पंजाब के जालंधर के रहने वाले हरभजन के 2017 में भी जालंधर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन उस समय ऐसा नहीं हुआ था। हालांकि हरभजन ने राजनीतिक पारी से शुरू करने से कभी इन्कार भी नहीं किया है। ऐसे में उनके फिर से राजनीति के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन हरभजन ने हाल में उन खबरों को ‘फर्जी खबर'(Fake News) बताया था।

पढ़ें :- R Ashwin Created History: क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में जो कोई न कर पाया... वो अश्विन ने कर दिखाया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...