इंडोनेशिया में गुरुवार को 7.4 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि मोलूका सागर में आए इस भूकंप के बाद सुनामी की छोटी लहरें उठीं।
Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया में गुरुवार को 7.4 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि मोलूका सागर में आए इस भूकंप के बाद सुनामी की छोटी लहरें उठीं। एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई इलाकों में 10 से 20 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र मोलूका सागर में जमीन से करीब 35 किलोमीटर नीचे था। बिटुंग में करीब 8 इंच और पश्चिम हलमाहेरा में करीब 1 फुट ऊंची लहरें शामिल हैं। होनोलुलु स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि दक्षिणी फिलीपीन के दावाओ में भी करीब 2 इंच ऊंची लहरें देखी गईं, लेकिन दूरदराज के इलाकों के लिए सुनामी का कोई बड़ा खतरा नहीं है।
खोज और बचाव एजेंसी ने भूकंप के बाद अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अधिकारियों की अनुमति के बाद ही समुद्र के पास जाने की अपील की है। भूकंप के बाद समुद्र के भीतर कम से कम दो और झटके महसूस किए गए, लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि उनसे सुनामी का कोई खतरा नहीं है।