1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2022: मुंबई और दिल्ली की ​टीमों की नई जर्सी लांच, देखें कैसा है इस बार का लुक

IPL 2022: मुंबई और दिल्ली की ​टीमों की नई जर्सी लांच, देखें कैसा है इस बार का लुक

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। भारत के युवा विकेटकीपर बल्ले​बाज ऋषभपंत के नेतृत्व वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी जिसमें पुरानी वाली शेड नजर आ रही है, लेकिन इस बार रेड एंड ब्लू कलर का कॉम्बिनेशनल फ्रेंचाइजी ने जर्सी में शामिल किया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। भारत के युवा विकेटकीपर बल्ले​बाज ऋषभपंत के नेतृत्व वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी जिसमें पुरानी वाली शेड नजर आ रही है, लेकिन इस बार रेड एंड ब्लू कलर का कॉम्बिनेशनल फ्रेंचाइजी ने जर्सी में शामिल किया है। पिछले कुछ सालों से दिल्ली की जर्सी में एक शेर नजर आ रहा है, जो इस बार जर्सी पर सामने की ओर दिखेगा।

पढ़ें :- BREAKING : बैठक के लिए अहमदाबाद पहुंचे BCCI सचिव जय शाह और अजीत अगरकर, जल्द होगा वर्ल्ड कप स्क्वाड का ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मार्च को नई दिल्ली की नई जर्सी नाम के ऑनलाइन इवेंट में नई जर्सी का अनावरण किया। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इस बार की जर्सी किस तरह की नजर आएगी। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी का लुक कैसा है। पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। इस बार मुंबई की जर्सी का लुक थोड़ा अलग है, क्योंकि ब्लू और गोल्डन जर्सी में आगे और पीछे अलग तरह का पैटर्न देखने को मिलता है, जो शायद प्रकृति की ओर इशारा करता है।

पढ़ें :- दो खिलाड़ियों पर अटका टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान; दुविधा में पड़े भारत के चयनकर्ता

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...