HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2022: इस क्रिकेटर के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर सकती हैं मुंबई इंडियंस, पूर्व क्रिकेटर ने लगाया अनुमान

IPL 2022: इस क्रिकेटर के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर सकती हैं मुंबई इंडियंस, पूर्व क्रिकेटर ने लगाया अनुमान

आईपीएल के अगले सत्र 2022 के लिए 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा आक्शन होना है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल के अगले सत्र 2022(IPL 2022) के लिए 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा आक्शन होना है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था। आकाश चोपड़ा ने शो ‘गेम प्लान आईपीएल ऑक्शन स्पेशल’ में कहा, “मुंबई इंडियंस ईशान किशन को वापस पाने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश करेगी और यह एक अच्छी कीमत भी लगाएगी, लेकिन हां, उन्हें सफलता के लिए एक अलग फॉर्मूला देखना पड़ सकता है।”

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

चोपड़ा ने ऐसा इसलिए कहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के पास इस समय हार्दिक पांड्या और क्विंटन डिकॉक भी नहीं हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि शुरू करने के लिए कोई राइट-टू-मैच कार्ड नहीं है, और दूसरी बात ये कि उनकी सफलता का पूरा फॉर्मूला हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और किरोन पोलार्ड थे, जिन्होंने उन्हें बल्लेबाजी में बहुत गहराई प्रदान की।

बता दें कि आईपीएल के अगले सत्र 2022 के लिए 12 फरवरी और 13 फरवरी को क्रिकेटरों की निलामी होनी है। निलामी सुबह 11 बजे से शुरु होगी। आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर हैंडल(Twitter Handel) पर मंगलवार को यानी आज इसकी जानकारी दी गई है। आईपीएल 2022 नीलामी के लिए इस बार 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन बोली 590 क्रिकेटरों की ही लगेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...