HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी, बैंगलोर को हराने के बाद मुंबई प्लेऑफ की रेस में हुई मजबूत

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी, बैंगलोर को हराने के बाद मुंबई प्लेऑफ की रेस में हुई मजबूत

बीते काफी दिनों से सूर्यकुमार यादव फॉर्म से बाहर चल रहे थे लेकिन अब वो फॉर्म में लौट आए हैं। आईपीएल के कई मैचों में उन्होंने शानदार पारी खेली। बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेलकर अपने फॉर्म में वापस लौटने का संकेत ​दे दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मंगलवार हुए मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है। बैंगलोर को हराने के बाद मुंबई ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। वहीं, आरसीबी के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए।

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह की होने जा रही एंट्री

मुंबई ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सूयकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 83 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही ईशान किशन के 42 और नेहल वधेरा ने 52 रन की पारी खेल मुंबई को जीत दिला दी। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।

फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव
बता दें कि, बीते काफी दिनों से सूर्यकुमार यादव फॉर्म से बाहर चल रहे थे लेकिन अब वो फॉर्म में लौट आए हैं। आईपीएल के कई मैचों में उन्होंने शानदार पारी खेली। बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेलकर अपने फॉर्म में वापस लौटने का संकेत ​दे दिया।

 

पढ़ें :- LSG vs MI Pitch Report: आज 200 का स्कोर होगा पार या गेंदबाजों का दिखेगा दबदबा; जानिए कैसी है इकाना की पिच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...