1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2025 : ओपनिंग मैच में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, T20 में ये खास कारनामा करने वाले बनेंगे तीसरे भारतीय खिलाड़ी

IPL 2025 : ओपनिंग मैच में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, T20 में ये खास कारनामा करने वाले बनेंगे तीसरे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए मैदान में उतरेंगे। इस मुकाबले के साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli)  400वां टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बेंगलुरु : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए मैदान में उतरेंगे। इस मुकाबले के साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli)  400वां टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट कोहली (Virat Kohli)  ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद RCB के कैंप को जॉइन कर लिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था, जिसमें विराट का प्रदर्शन शानदार रहा था। RCB और KKR के बीच होने वाले IPL 2025 के पहले मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli)  के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं

400 T20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे

विराट कोहली (Virat Kohli)  जब RCB के लिए KKR के खिलाफ पहले मैच में खेलेंगे, तो वह 400 T20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले उन्होंने 125 टेस्ट और 302 वनडे मैच खेले हैं। विराट के नाम पहले ही 399 T20 मैच दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 12886 रन बनाए हैं। उनके टी20 करियर में 9 शतक और 97 अर्धशतक शामिल हैं। IPL 2025 में विराट के पास 13000 टी20 रन पूरे करने का भी शानदार मौका रहेगा।

विराट का शानदार टी20 सफर

विराट कोहली (Virat Kohli)  ने अप्रैल 2007 में दिल्ली के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था। उन्हें IPL के पहले सीजन के लिए RCB ने ड्राफ्ट में खरीदा था और तब से वह इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। विराट IPL के इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हर सीजन में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। विराट ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस मैच में वह सुरेश रैना के डिप्टी थे। तब से लेकर अब तक विराट ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

पढ़ें :- 'साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ़ टीम...' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पच नहीं रही भारत की जीत

400 T20 खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

अब तक भारत के लिए केवल दो खिलाड़ी रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ने 400 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा ने 448 जबकि दिनेश कार्तिक ने 412 टी20 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक ने IPL 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) अब इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विराट के नाम दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम T20 में 12886 रन

IPL में एक ही टीम के लिए सभी सीजन में खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी

पढ़ें :- काव्या मारन की सनराइजर्स ने PAK खिलाड़ी को खरीदा तो मचा बवाल, कोच विटोरी बोले- हमें अबरार को खरीदने से मैनेजमेंट नहीं रोका

T20 में 9 शतक और 97 अर्धशतक

T20 में 13000 रन पूरे करने के करीब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...