ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब 19वें दिन में पहुंच गया है। युद्ध में घिरे ईरान की भारत ने मदद की है। लगातार हो रहे मिसाइल हमलों के बीच भारत की तरफ से ईरान को चिकित्सा सहायता (Medical Assistance) की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है।
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली (Iran’s Ambassador Mohammad Fathali) ने कहा कि दिल्ली-तेहरान संबंधों (Delhi-Tehran Relations) को बेहद अहम बताया है और कहा है कि वह भारत को दोस्त देश मानते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के हित समान हैं। ऐसे में दोनों देशों को एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा सहायता से पहले भारत ने जहाजों के मामले में हमारी सचमुच बहुत मदद की और हमारे अनुरोध को स्वीकार किया। बदकिस्मती से कई अन्य देशों ने सहयोग से इनकार किया। हम उन्हें इसका कड़ा जवाब भी देंगे। कुछ ही दिनों में इस संबंध में दुनिया को सुनने को मिलेगा। ईरान किसी भी कार्रवाई का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेगा।