HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ISRO ने शेयर किया प्रज्ञान का नटखट VIDEO, दिखा ‘जैसे कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में खेल रहा हो और मां…’

ISRO ने शेयर किया प्रज्ञान का नटखट VIDEO, दिखा ‘जैसे कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में खेल रहा हो और मां…’

चांद की सतह पर खोजबीन कर रहे भारत के चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) के प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रोवर खोजबीन करने की जगह एक नटखट बच्‍चे की तरह मस्‍ती करता नजर आ रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्‍ली। चांद की सतह पर खोजबीन कर रहे भारत के चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) के प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रोवर खोजबीन करने की जगह एक नटखट बच्‍चे की तरह मस्‍ती करता नजर आ रहा है। रोवर द्वारा गोल गोल घूमने का वीडियो चंद्रयान (Chandrayaan) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) से लिया गया है। इस वीडियो को इसरो ने अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट (पहले ट्विटर) पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। लोग चंद्रयान मिशन (Chandrayaan Mission) के रोवर के इस नटखट अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- ISRO प्रमुख इनसैट-3डीएस की सफल लॉन्चिंग के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्री चेंगलाम्मा मंदिर

इसरो (ISRO) ने 24 सेकंड के इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया। इस घूमने को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया। ऐसा महसूस होता है कि मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्‍यार से देख रही हो। है ना?’

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 ) की 23 अगस्‍त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई थी।इसके साथ ही भारत चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। वहीं, दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला देश है। विक्रम लैंडर की मदद से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 ) की चांद पर लैंडिंग हुई। प्रज्ञान रोवर अब विक्रम लैंडर में से बाहर आकर चांद पर जांच पड़ताल कर रहा है। एक दिन पहले ही यह खबर आई है कि रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्‍सीजन और सल्‍फर होने का पता लगाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...