1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक FIR दर्ज कराने में लगे करीब साढ़े सात घंटे, कांग्रेस बोली-अमित शाह और दिल्ली पुलिस को घुटनों पर ला दिया

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक FIR दर्ज कराने में लगे करीब साढ़े सात घंटे, कांग्रेस बोली-अमित शाह और दिल्ली पुलिस को घुटनों पर ला दिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में पैलेट गन (Pellet Gun) से घायल एक पीड़ित छात्र की एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए करीब साढ़े सात घंटे तक धरना देना पड़ा। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये न्याय का पहला कदम है, केस दर्ज किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में पैलेट गन (Pellet Gun) से घायल एक पीड़ित छात्र की एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए करीब साढ़े सात घंटे तक धरना देना पड़ा। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये न्याय का पहला कदम है, केस दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली, यूपी विधानसभा चुनाव के पहले तैयारियों को देंगे धार

साहिल के शरीर और आंख में छर्रे हैं। इनके दिल के पास भी छर्रे लगे हैं, एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम सुबह 11:30 बजे FIR करवाने आए थे, लेकिन करीब 06:45 बजे FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सोचने वाली बात है कि जब दिल्ली के बीच मौजूद पुलिस स्टेशन पर न्याय मिलने में इतना समय लग रहा है, तो गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशन में क्या होता होगा। राहुल गांधी ने कहा कि हमने हिंदुस्तान के एक नागरिक और उसके परिवार के लिए न्याय मांगा और उसमें भी करीब साढ़े सात घंटे लग गए। उन्होंने कहा कि जब होम सेक्रेटरी और अमित शाह ने फाइनल परमिशन दी, तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि FIR रोक कौन रहा था? पुलिस FIR करना चाहती थी, लेकिन ‘ऊपर’ से न्याय पर ब्रेक लगा दी गई थी।

राहुल गांधी ने करीब साढ़े सात घंटे धरना देकर अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस को घुटनों पर ला दिया

कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स पर एफआईआर की कापी शेयर करते हुए लिखा कि जननायक राहुल गांधी ने करीब साढ़े सात घंटे धरना देकर अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस को घुटनों पर ला दिया। आख़िरकार FIR दर्ज करनी ही पड़ी। पार्टी ने लिखा कि सही कहते हैं- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।

पढ़ें :- दिल्ली में मणिपुर के म्यूजीशियन की पीट-पीटकर हत्या पर गरमायी सियासत, कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार को घेरा

पढ़ें :- Delhi Crime : फ्लैट के बाहर शराबी कर रहे थे शोर-शराबा, विरोध करने पर मणिपुरी म्यूज़िशियन की पीट-पीटकर हत्या
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...