Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. न चिपचिपी होगी न ही सॉफ्ट, इस तरह से बनाएं Crispy Crunchy भिंडी

न चिपचिपी होगी न ही सॉफ्ट, इस तरह से बनाएं Crispy Crunchy भिंडी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भिंडी सभी को बहुत पसंद होती है। लेकिन कई लोगो को भिंडी बनाते समय शिकायत रहती है की उनकी भिंडी चिप चिपी सी बनती है अलग अलग नहीं बनती  है। आज हम आपको भिंडी  की क्रिस्पी सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। देखने में एकदम अलग अलग बनेगी और खाने में भी कुरकुरी होगी। तो चलिए जानते  है भिंडी  की सब्जी  बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए जरुरी  सामग्री

भिंडी  250 ग्राम

बेसन  आधा कप

चावल का आटा आधा कप

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

हल्दी – 1/4 टी स्पून,

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून,

जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून,

धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून,

चाट मसाला – 1/2 टी स्पून,

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

नींबू रस, तेल – तलने के लिए,

नमक – स्वादानुसार

कुरकुरी भिंडी बनाने का तरीका

कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोएं और फिर सुखाने के बाद कपड़े से पोछ लें। इसके बाद भिंडी के बड़े बड़े टुकड़े काटे और इसके अंदर के बीजों को हटा दें। अब भिंडी के टुकड़ों को एक बर्तन में डालें और उसमें हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

इसके बाद भिंडी में एक चम्मच नींबू रस और स्वादानुसार नमक भी मिला दें। अब भिंडी को 10 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें। इसके बाद भिंडी में बेसन और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। ध्यान रखें भिंडी के टुकड़ों में बेसन और चावल के आटे की कोटिंग अच्छी होनी चाहिए। भिंडी में पानी बिल्कुल भी नहीं डालना है वरना भिंडी चिपचिपी हो जाएगी।

अब गैस ऑन करें और एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो कोट किए हुए भिंडी के टुकड़े कड़ाही में डालें और उन्हें फ्राई होने दें। बीच-बीच में भिंडी को पलटते भी रहें। गैस की फ्लेम मीडियम ही रखें। भिंडी को कुरकुरी और सुनहरी होने तक तलें। इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। कुरकुरी भिंडी सर्व करें।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

 

Advertisement