1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘कैंसर नहीं, बवासीर हुआ है’ बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी का पूनम की पीआर टीम पर फूटा गुस्सा

‘कैंसर नहीं, बवासीर हुआ है’ बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी का पूनम की पीआर टीम पर फूटा गुस्सा

अपनी ही मौत की झूठी अफवाह फैलाने को लेकर मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का नाम इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पूनम ने निधन की खबर को एक पीआर स्टंट (PR Stunt) बताया है, जिसके जरिए वह सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) के खिलाफ जागरूकता फैलाने का दावा कर रही हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अपनी ही मौत की झूठी अफवाह फैलाने को लेकर मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का नाम इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पूनम ने निधन की खबर को एक पीआर स्टंट (PR Stunt) बताया है, जिसके जरिए वह सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) के खिलाफ जागरूकता फैलाने का दावा कर रही हैं।

पढ़ें :- Video-बिपाशा बसु को प्रोटीन ड्रिंक में मिला कीड़ा, तुकाराम मुंढे से मांगी मदद, कहा- आप हमारी इकलौती उम्मीद

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पूनम पांडे (Poonam Pandey) को काफी ट्रोल किया जा रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहा है। इस बीच पूनम के दोस्त और बिग बॉस 17 विनर (Bigg Boss 17 Winner) मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) ने एक्ट्रेस की पीआर टीम (PR Team) पर निशाना साधा है।

एक दिन पहले पूनम पांडे (Poonam Pandey)  की ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी टीम की तरफ से एक सनसनीखेज पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट में ये दावा किया गया कि सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) की वजह से पूनम ने 32 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ दिया है। हालांकि कुछ ही देर में ही उनकी मौत की खबर को लेकर रहस्य के बादल गहराने लगे।

ऐसे में अब 24 घंटे पूनम एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया, जिसमें उन्होंने सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer)  का हवाला देते हुए खुद इस बात की पुष्टि की उनके निधन की खबर महज एक पब्लिकसिटी स्टंट थी, इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी है।

अब मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने पूनम पांडे (Poonam Pandey) की पीआर टीम (PR Team) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- ”पूनम की पीआर की टीम को कैंसर नहीं, बवासीर हुआ है।” मुनव्वर के इस बयान को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर बनेगी 'राधा अंश', विराट-अनुष्का की बड़े पर्दे पर दिखेगी भक्ति?

ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ चुके हैं मुनव्वर और पूनम

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और पूनम पांडे (Poonam Pandey) दोनों एक साथ ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप (OTT Reality Show Lock Up) में नजर आ चुके हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के इस शो में मुनव्वर और पूनम के बीच काफी गहरी दोस्ती भी देखने को मिली थी।

पढ़ें :- 'हैवान' X Review: 18 साल बाद सैफ-अक्षय की जोड़ी का बड़ा धमाका या दर्शकों को मिली निराशा? जानें X पर लोगों का आखिरी फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...