1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Kakdi Khane Ke Fayde: ककड़ी खाना पसंद नहीं है तो इसके फायदे जानने के बाद आज से ही कर देंगे खाना शुरु

Kakdi Khane Ke Fayde: ककड़ी खाना पसंद नहीं है तो इसके फायदे जानने के बाद आज से ही कर देंगे खाना शुरु

गर्मियों के मौसम में जगह जगह खीरे और ककड़ी खूब मिलती है। ककड़ी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। ककड़ी बहुत कम ही लोग खाना पसंद करते है। लेकिन इसके फायदों के बारे में जानने के बाद आज से ही इसे खाना शुरु कर देंगे। गर्मी के मौसम में ककड़ी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Kakdi Khane Ke Fayde:  गर्मियों के मौसम में जगह जगह खीरे और ककड़ी खूब मिलती है। ककड़ी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। ककड़ी बहुत कम ही लोग खाना पसंद करते है। लेकिन इसके फायदों के बारे में जानने के बाद आज से ही इसे खाना शुरु कर देंगे। गर्मी के मौसम में ककड़ी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।

पढ़ें :- Covid-19 : कोरोना के एक्टिव मामले 5000 का आंकड़ा किया पार, न ले हल्के में वरना पड़ेगा भारी

अगर किसी को डिहाइड्रेशन की दिक्कत है तो ककड़ी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीरर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।साथ ही वजन भी कम होता है। ककड़ी में 95 प्रतिशत पानी होता है। जो गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करके शरीर को हाइड्रेट करता है। ककड़ी का सेवन करने से हिडाइड्रेशन, थकान, और हीटस्ट्रोक से रक्षा करता है।

इतना ही नहीं ककड़ी का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है। पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है। डेली इसका सेवन करने से पेट में जलन और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। ककड़ी में पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है।

इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है। ककड़ी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है और किडनी, लिवर स्वस्थ बने रहते हैं।

बस ध्यान रहे ककड़ी को खाने से पहले अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर इसे काटकर खाएं। अगर आप ककड़ी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो उसमें चुटकीभर नमक, काली मिर्च, या चाट मसाला छिड़कें। इसके अलावा आप ककड़ी के साथ टमाटर और प्याज काटकर, उसमें नींबू का रस डालकर सलाद तैयार करें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पुदीना और हरा धनिया भी काटकर डाल सकते हैं। इसे भोजन के साथ या स्नैक के रूप में खाएं।

पढ़ें :- थकान या कमजोरी नहीं बल्कि हाथ या हाथों की उंगलियों के कांपने की पीछे हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...