HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanwar Yatra 2023 : गोरखपुर-अयोध्या हाईवे 16 जुलाई तक बंद, सिर्फ इनको जानें की है अनुमति

Kanwar Yatra 2023 : गोरखपुर-अयोध्या हाईवे 16 जुलाई तक बंद, सिर्फ इनको जानें की है अनुमति

Kanwar Yatra 2023 : सावन के पवित्र मास में पूरे देश भर में कांवडिये कांवड यात्रा  2023 (Kanwar Yatra 2023) धूमधाम के साथ लेकर चल रहे हैं। शासन-प्रशासन की ओर से खास व्यवस्थाएं की गई हैं। ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Kanwar Yatra 2023 : सावन के पवित्र मास में पूरे देश भर में कांवडिये कांवड यात्रा  2023 (Kanwar Yatra 2023) धूमधाम के साथ लेकर चल रहे हैं। शासन-प्रशासन की ओर से खास व्यवस्थाएं की गई हैं। ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसी कड़ी में कांवड यात्रा  2023 (Kanwar Yatra 2023) को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर लखनऊ हाइवे (Gorakhpur Lucknow Highway) पर 16 जुलाई दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान केवल आपतकालीन सेवा वाली गाड़ियों और कांवड़ियों को आने जाने की अनुमति रहेगी। आज यानी कि गुरुवार शाम तक कांवडियों (Kanwarias)  का जत्था रामनगरी अयोध्या पहुंचेगा।

पढ़ें :- देश की जनता सोनम वांगचुक जी के साथ, भाजपा के अहंकार ने उसकी देखने, सुनने और समझने की शक्ति छीन ली : अखिलेश यादव

त्रयोदशी को भदेश्वरनाथ बाबा का जलाभिषेक करते हैं कावड़िया

जानकारी के मुताबिक बस्ती जनपद (Basti District) के शिवभक्त कांवड़िया कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Shiv devotee Kanwariya Trayodashi of Krishna Paksha) को बाबा भदेश्वनाथ पर जलाभिषेक (Jalabhishek on Baba Bhadeshwanath) करते हैं, इसके लिए हजारों की संख्या में कांवड़िया पैदल, निजी और सरकारी वाहनों से अयोध्या आते हैं। यह क्रम त्रयोदशी के तीन दिन पूर्व से ही शुरू हो जाता है। ये सभी कांवड़िये (Kanwarias)  सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ पर जलाभिषेक करने के बाद बस्ती जिले के सिद्ध स्थान भदेश्वरनाथ के लिए पैदल रवाना होते हैं। इस बार त्रयोदशी 15 जुलाई को पड़ रही है। कांवडियों (Kanwarias)  का पहला जत्था आज शाम तक आयोध्या पहुंच जाएगा और कल 14 जुलाई सुबह से ही वापस होने लगेगा। कांवड़ियों (Kanwarias)  के आवागमन में किसी तरह की कोई समस्या न हो तो बीते कई सालों से हाईवे बंद कर डायवर्जन लागू (Traffice Diversion) किया जाता रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में लगभग 6 से 7 हजार लोग दो व चार पहिया वाहनों से आ सकते हैं। ज्यादातर कांवड़िये जल भरने के बाद नंगे पैर पैदल बाबा भदेश्वनाथ के लिए रवाना हो जाते हैं। कांवड़िए (Kanwarias) आज शाम तक अयोध्या पहुंचेगे और 14 जुलाई की सुबह से कांवड़िए (Kanwarias)  के वापसी का क्रम भी शुरू हो जाएगा। इसीलिए अयोध्या से लेकर बस्ती तक हाईवे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पढ़ें :- Gandhi Jayanti 2024 : CM योगी ने गांधी को नमन कर चलाया चरखा, शास्त्री की प्रतिमा पर अर्पित किया श्रद्धासुमन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...