1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘कपिल ने सिख समुदाय की भावनाओं का मजाक उड़ाया था…’ खालिस्तानी लाडी ने ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की बतायी वजह

‘कपिल ने सिख समुदाय की भावनाओं का मजाक उड़ाया था…’ खालिस्तानी लाडी ने ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की बतायी वजह

Reason for firing at Kaps Cafe Canada: कनाडा में हाल में शुरू हुए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टरेंट पर हुई फायरिंग की ज़िम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। लाडी कनाडा में रहने वाला एक आतंकवादी है जो प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा है, जो सबसे पुराने और संगठित खालिस्तानी आतंकवादी समूहों में से एक है। वहीं, रेस्टोरेन्ट पर हमले की वजह सामने आ रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फायरिंग कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘द कपिल शर्मा शो’ से जुड़ी है। सूत्रों के अनुसार, द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में एक पात्र ने पारंपरिक सिख योद्धा संप्रदाय, निहंग सिंहों के पहनावे और व्यवहार पर हास्यपूर्ण टिप्पणी की थी। कथित तौर पर आतंकी संगठन ने इन टिप्पणियों को सिख धार्मिक मूल्यों का मज़ाक उड़ाने और निहंग समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला माना। एक बयान में कथित तौर पर कहा गया है, “यह सिख आध्यात्मिक परंपराओं और निहंग सिंहों की गरिमा का मज़ाक है। कॉमेडी के नाम पर किसी भी धर्म या आध्यात्मिक पहचान का मज़ाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए।”

आतंकी ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “कपिल शर्मा के मैनेजर को कई बार फ़ोन करके संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। हमारे सभी कॉल अनसुने कर दिए गए।” बयान में कॉमेडियन से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में लाडी ने कहा कि उसने बीकेआई के एक अन्य साथी तूफान सिंह के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया।

कनाडाई पत्रकार समीर कौशल के अनुसार, रेस्टोरेंट में लगभग 12 गोलियाँ चलाई गईं। कनाडाई पत्रकार ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसमें कैफे की खिड़कियों पर गोलियों के कई निशान दिखाई दे रहे हैं। सरे पुलिस सेवा ने भी इस घटना पर एक बयान जारी किया और बताया कि अधिकारी न्यूटन के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में गोलीबारी की घटना की जाँच कर रहे हैं।

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...