HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: थम गया कर्नाटक में चुनाव प्रचार का शोर, अब 10 मई को होगा मतदान

Karnataka Election 2023: थम गया कर्नाटक में चुनाव प्रचार का शोर, अब 10 मई को होगा मतदान

कर्नाटक चुनाव प्रचार में इस बार मुस्लिम आरक्षण, बजरंग बली, महंगाई, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे छाए रहे। इसके साथ ही सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अब आदर्श आचार संहिता के मुताबिक सोमवार को चुनाव प्रचार अंतिम दिन था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अब थम गया है। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। आखिरी दिन सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं ने आखिरी दिन रोड शो ​किया और चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

पढ़ें :- गाजीपुर जिला जेल में बंदी के कॉल मामले में योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, जेलर और डिप्टी जेलर को किया सस्पेंड

कर्नाटक चुनाव प्रचार में इस बार मुस्लिम आरक्षण, बजरंग बली, महंगाई, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे छाए रहे। इसके साथ ही सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अब आदर्श आचार संहिता के मुताबिक सोमवार को चुनाव प्रचार अंतिम दिन था। अब 10 को जनता तय करेगी कि राज्य में फिर से भगवा का परचम लहराएगा कि इस बार तमाम सर्वे में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक कांग्रेस सरकार बनाएगी।

10 मई को एक चरण में वोटिंग
बता दें कि, कर्नाटक विधानसभा का चुनाव एक चरण में होगा। यहां पर 10 मई को 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी, जबकि चुनाव के नतीजे 13 मई को आयेंगे। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

 

पढ़ें :- मीडिया के बगैर लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती : सीएम योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...