HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka New CM: आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर?

Karnataka New CM: आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा आगे कांग्रेस निकल गयी है। प्रचंड जीत के बाद अब कांग्रेस नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि आज नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। कांग्रेसने इस मुद्दे पर विचार के लिए आज शाम 6 बजे बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में बैठक बुलाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka New CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा आगे कांग्रेस निकल गयी है। प्रचंड जीत के बाद अब कांग्रेस नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि आज नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। कांग्रेसने इस मुद्दे पर विचार के लिए आज शाम 6 बजे बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में बैठक बुलाई है।

पढ़ें :- कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा-अटल जी ने झारखंड को बनाया और मोदी जी संवारने का काम कर रहे

कांग्रेस विधायक दल द्वारा एक प्रस्ताव पारित किए जाने की उम्मीद है, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री चुनने का फैसला करने के लिए छोड़ देगा। डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया दोनों शीर्ष नेता इस पद के दावेदार है। ऐसी स्थिति में अगर मामले का समाधान सहमति से नहीं हुआ तो पार्टी के भीतर गतिरोध बढ़ सकता है।

बता दें कि, जीत के बाद शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कल शाम राज्य के दो शीर्ष पार्टी नेताओं के साथ एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राज्य के लोगों को जीत के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही पार्टी के घोषणापत्र में कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के वादे को जल्द लागू करने का वादा किया। कांग्रेस की जीत का पैमाना 30 वर्षों में सीटों और वोट शेयर दोनों के मामले में एक रिकॉर्ड है।

 

पढ़ें :- निर्वाचन आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को फटकार लगाई, कहा-आपके बयानों से वोटरों पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...