1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘खरगे साहब मटन खिलाने वाले को भेजते हैं राज्यसभा…’ कांग्रेस से भाजपा में गए गौरव वल्लभ का अजीबोगरीब दावा

‘खरगे साहब मटन खिलाने वाले को भेजते हैं राज्यसभा…’ कांग्रेस से भाजपा में गए गौरव वल्लभ का अजीबोगरीब दावा

Gaurav Vallabh's statement regarding Mallikarjun Kharge: भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पुरानी पार्टी कांग्रेस के के वर्किंग कल्चर को लेकर सवाल किए हैं। वल्लभ का कहना है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस में चाटुकारिता हावी हो चुकी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मटन खाना बहुत पसंद और एक नेता को दो बार राज्यसभा जाने का मौका इसलिए मिला क्योंकि, वह खरगे की पसंद को जानता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Gaurav Vallabh’s statement regarding Mallikarjun Kharge: भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पुरानी पार्टी कांग्रेस के के वर्किंग कल्चर को लेकर सवाल किए हैं। वल्लभ का कहना है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस में चाटुकारिता हावी हो चुकी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मटन खाना बहुत पसंद और एक नेता को दो बार राज्यसभा जाने का मौका इसलिए मिला क्योंकि, वह खरगे की पसंद को जानता है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

दरअसल, गौरव वल्लभ ने एक पॉडकास्ट में कांग्रेस से इस्तीफा देने को लेकर अपना पक्ष रखा। भाजपा नेता वल्लभ ने कांग्रेस में परिवारवाद और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए और  कहा कि कांग्रेस में ‘पीए कल्चर’ हावी है। गौरव वल्लभ ने दावा किया कि वह शाकाहारी हैं और मटन नहीं खिला पाये, इसलिए उन्हें राज्यसभा जाने का मौका नहीं मिला। बगैर किसी का नाम लिए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस में मैं एक ऐसे आदमी को जानता हूं जो खरगे साहब के काफी करीबी हैं। उस व्यक्ति की एक ही योग्यता है कि उसे पता है कि दिल्ली में मटन कहां अच्छा मिलता है। खरगे साहब मटन के शौकीन है।’

गौरव वल्लभ ने आगे कहा, ‘मैं तो शुद्ध शाकाहारी आदमी हूं। मैं दाल भी किसी के लिए नहीं लेकर जाऊंगा। उस व्यक्ति को यह पता है कि पुरानी दिल्ली की कौन सी दुकान पर मटन अच्छा मिलता है। वह मटन लाते-लाते दूसरी बार राज्यसभा में पहुंच गया। ना वह अक्ल से समझदार, ना ज्ञान से समझदार। योग्यता इतनी ही कि मटन कहां अच्छा मिलता है। मुझे किसी के कुछ खाने से दिक्कत नहीं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में मटन राज्यसभा की योग्यता नहीं हो सकता है।’

इस दौरान जम्मू-कश्मीर के प्रभारी नासिर हुसैन का नाम लेने पर वल्लभ ने कहा, ‘मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह पता है कि कांग्रेस पार्टी में मटन लाने की योग्यता किसमें हैं।’

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...