Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

By Kalpna Pandey 
Updated Date

IIT Kanpur: कोरियन पॉप और भोजपुरी संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला IIT कानपुर के सांस्कृतिक उत्सव ‘अंतराग्नि 2026’ में। दक्षिण कोरिया के मशहूर सिंगर और ‘बिग बॉस 17’ के पूर्व कंटेस्टेंट Aoora ने अपने देसी अंदाज से ऐसा रंग जमाया कि पूरा कैंपस झूम उठा। लाल कुर्ता और सफेद पजामा पहनकर मंच पर पहुंचे Aoora ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के चर्चित गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर परफॉर्म किया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- '10 जगह मुंह मारने वाला....' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उड़ाया मजाक, दूसरे पति को लेकर कह दी बड़ी बात?

IIT कानपुर के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘अंतराग्नि 2026’ में Aoora की परफॉर्मेंस देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। मंच पर आते ही उनके देसी लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया। लाल रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहने Aoora ने जब भोजपुरी गाने के बोल अपनी कोरियन-हिंदी टोन में गाने शुरू किए, तो छात्रों का उत्साह देखते ही बना।

पवन सिंह का मशहूर गाना ‘कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलू’ बजते ही कैंपस तालियों और सीटियों से गूंज उठा। छात्रों ने भी गाने पर जमकर डांस किया। Aoora ने अपनी इस परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने IIT कानपुर के छात्रों के लिए खास संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि छात्रों ने सिर्फ शो देखा नहीं, बल्कि शो को बनाया है। साथ ही उन्होंने कैंपस के लोगों के प्रति प्यार जताया।

 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस अनोखे फ्यूजन की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे कोरियन पॉप और भोजपुरी का शानदार संगम बताया, तो किसी ने Aoora की एनर्जी की सराहना की। दक्षिण कोरिया के सिंगर और रैपर Aoora भारत में ‘बिग बॉस 17’ में अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद काफी चर्चित हुए थे। भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति उनका लगाव अक्सर देखने को मिलता है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

पढ़ें :- पवन सिंह ने अक्षरा से माफी मांगते हुए भावुक, बोले- ‘तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो’, पत्नी ज्योति सिंह ने कहा, ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान’
Advertisement