नींबू जितना ही खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है । इसका हर हिस्सा शरीर के लिए लाभकारी होता है। लेकिन अधिकतर लोग नींबू के रस का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलकों (Lemon Peels Benefits) को कचरे में फेंक देते हैं, जो कि आपकी सबसे बड़ी भूल है।नींबू के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं,जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में रामबाण की तरह काम करते हैं। यह छिलके शरीर को अंदर से साफ करने, बीमारियों से बचाने और सुंदरता बढ़ाने तक में मददगार होते हैं। चलिये जानते हैं नींबू के कुछ फायदे
पढ़ें :- तमिलनाडु सरकार ने स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा व डेयरी उद्योग विकास के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक की नई योजनाओं का किया ऐलान
इम्युनिटी को मजबूत करें
नींबू के छिलकों (Benefits of Lemon Peels में मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनॉइड्स शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे सामान्य सर्दी-जुकाम और वायरल से बचाव होता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें
छिलकों में मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।
पढ़ें :- डायबिटीज पर नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, सिर्फ मोटापा नहीं, कमजोर मांसपेशियां भी हैं बड़ी वजह
पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
नींबू के छिलके में डाइटरी फाइबर पाया जा है। जो कि पाचन में सहायक होता है। कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।
ओरल हेल्थ को सुधारें
नींबू के छिलकों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह की दुर्गंध, मसूड़ों की सूजन और कीटाणुओं को कम करते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाएं
पढ़ें :- कैल्शियम की कमी महिलाओं के लिए बनी 'साइलेंट किलर', इन सुपरफूड्स से लौटेगी हड्डियों की ताकत
यह कैल्शियम और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में सहायक है।
वजन घटाने में मददगार
नींबू के छिलकों में पाया जाने वाला ‘पेक्टिन’ नामक फाइबर भूख को नियंत्रित करता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
त्वचा को निखारे
इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी त्वचा को चमकदार, दाग-मुक्त और जवान बनाए रखने में मदद करते हैं।
डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक
पढ़ें :- आमरस या मैंगो शेक? जानें गर्मियों में सेहत के लिए कौन सा ड्रिंक है बेस्ट
नींबू के छिलके शरीर से टॉक्सिन को निकालने और लिवर की सफाई में मदद करते हैं।
कैंसर से बचाव
इनमें मौजूद डी-लिमोनीन नामक तत्व कैंसर-रोधी गुणों से युक्त होता है, ख़ासकर स्किन और स्तन कैंसर के जोखिम को कम करता है।
इन्फेक्शन से बचाव
नींबू के छिलकों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्किन या इंटरनल इन्फेक्शन से सुरक्षा प्रदान करते हैं।नींबू के छिलके एक नेचुरल औषधी की तरह काम करते हैं। इन्हें सुखाकर पाउडर बनाकर, स्किन केयर में, चाय में या सलाद पर छिड़ककर इस्तेमाल किया जा सकता है।