1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024 : बसपा ने उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट

Lok Sabha Election 2024 : बसपा ने उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पांच सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदारों का एलान कर दिया। हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पांच सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदारों का एलान कर दिया। हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

टिहरी गढ़वाल से नीम चंद छुरियाल, पौढ़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा से नारायण दास, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से अख्तर अली माहीगिर और हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है।

अकेले चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया था। बसपा प्रमुख मायावती ने किसी भी दल के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया था। इसी के तहत अब उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...