1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: हजरतगंज में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, कई लोगों के दबे होने की सूचना

Lucknow News: हजरतगंज में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, कई लोगों के दबे होने की सूचना

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। वजीर हसन रोड पर स्थिति एक पुरानी बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। मलवे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बिल्डिंग गिरने के बाद पुलिस—प्रशासन के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू जारी है। हालांकि, अभी तक मलवे में कोई भी दबा नहीं मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। वजीर हसन रोड पर स्थिति एक पुरानी बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। मलवे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बिल्डिंग गिरने के बाद पुलिस—प्रशासन के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू जारी है।

पढ़ें :- राहुल गांधी वीडियो शेयर कर, बोले- परिवर्तन की आहट सुनिए और कांग्रेस को चुनिए

बड़ी संख्या में जुटे लोग
बिल्डिंग के गिरने के बाद वहां पर बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए हैं। पुलिस—प्रशासन स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है। इसके साथ ही इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस बिल्डिंग में कितने लोग रहते हैं।

दोपहर में महसूस हुए थे भूकंप के झटके
बता दें कि, आज दोपहर में दिल्ली एनसीआर के साथ लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। भूकंप के झटके बाद लोग अपने दफ्तर और घरों से बाहर ​निकल गए थे। वहीं, अब हजरतगंज क्षेत्र में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि मलवे में कई लोग दबे हैं। फिलहाफ पुलिस—प्रशासन इसकी जांच कर रही है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे
मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि हादसे का कारण पता किया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत कार्य में लगी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में कुछ दिनों से बेसमेंट में कुछ काम चल रहा है। राहत के लिए जेसीबी को भी बुलाया गया है।

पढ़ें :- रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार का विवाद खत्म होने की जगह और बढ़ा, उपकुलसचिव ही संभालेंगीं चार्ज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...