HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Madar Ke Totke : सावन में शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है मदार का फूल, जानें इसके जड़ के टोटके

Madar Ke Totke : सावन में शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है मदार का फूल, जानें इसके जड़ के टोटके

सावन मास में शिव पूजा का विशेष महत्व है। पूजा में भगवान भोलेनाथ को चढ़ने वाली वस्तुओं मदार का फूल शिव जी बहुत प्रिय है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Madar Ke Totke : सावन मास में शिव पूजा का विशेष महत्व है। पूजा में भगवान भोलेनाथ को चढ़ने वाली वस्तुओं मदार का फूल शिव जी बहुत प्रिय है।  रुद्राभिषेक की महापूजा में  शिवलिंग पर मदार के पुष्प की माला चढ़ाने भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। मदार को आक भी कहा जाता है। आक के पौधे को यदि किसी शुभ दिन मुहूर्त देख लगाया जाए तो यह घर-परिवार में सुख-समृद्धि और बरकत की सुगंध फैला देता है। पौराणिक मान्यता है कि इस पौधे में गणेश जी का वास होता है। इस पौधे की जड़ें वहीं होती हैं जहां गणपति रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मदार के टोटके के बारे में बताया गया है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

1.लाल व सफेद आंकड़े के फूल भगवान शिव की पूजा में विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। कहा जाता है कि इसकी जड़ को अभिमन्त्रित करके दांयी भुजा पर बांधने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

2.सफेद मदार का पौधा रविपुष्य योग में घर के दरवाजे पर लगा दें। जब-तक यह पौधा लगा रहेगा दुष्ट-ग्रहों की वृद्धि का प्रभाव आपके परिवार पर नहीं पड़ेगा।

3.रवि पुष्य या गुरु पुष्य के दिन श्वेत आक के 11 फूलों की माला बनाकर बच्चे को पहनाने से नजर का कुप्रभाव अपने आप दूर हो जाएगा

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...