HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP Assembly Election 2023 : BJP के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी ने बनाई ‘विंध्य जनता पार्टी’,चुनावी मैदान में उतारे 25 उम्मीदवार

MP Assembly Election 2023 : BJP के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी ने बनाई ‘विंध्य जनता पार्टी’,चुनावी मैदान में उतारे 25 उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा देकर विधायक नारायण त्रिपाठी (MLA Narayan Tripathi) ने अपनी 'विंध्य जनता पार्टी' (Vindhya Janata Party) बना ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election) में नई पार्टी ने 25 प्रत्याशियों को भी उतार दिया है। मैहर सीट से खुद नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) चुनाव लड़ेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा देकर विधायक नारायण त्रिपाठी (MLA Narayan Tripathi) ने अपनी ‘विंध्य जनता पार्टी’ (Vindhya Janata Party) बना ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election) में नई पार्टी ने 25 प्रत्याशियों को भी उतार दिया है। मैहर सीट से खुद नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) चुनाव लड़ेंगे। भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) ने कहा कि विंध्य प्रदेश को लेकर कई बार मांग उठाई गई। अपनी बात रखने पर भाजपा सहित तमाम पार्टियों ने बागी बनाया। विंध्य का पुर्ननिर्माण हमारा विकास है। विंध्य के लोगों के साथ धोखा हुआ है। कोई भी पार्टी विंध्य के लिए कोई काम नहीं कर पाई। इसके अलावा नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi)  ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति होती है, पर राम की भूमि चित्रकूट विंध्य उपेक्षित है। विंध्य जनता पार्टी (Vindhya Janata Party) को लेकर कहा कि विंध्य का पुनर्निर्माण हमारा उद्देश्य है।

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए सीएम केजरीवाल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

बता दें कि बीते दिनों मध्य प्रदेश की मैहर सीट से विधायक नारायण त्रिपाठी (MLA Narayan Tripathi)  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही बीजेपी (BJP) को अलविदा कह दिया था। अलग पार्टी बनाकर चर्चा में आए त्रिपाठी की कांग्रेस में जाने की अटकलें लगने लगी रही थीं।

नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से विधायकी का सफर शुरू किया था। फिर कांग्रेस का हाथ थामा और दूसरी बार विधायक बने। इसके बाद साल 2015 के उपचुनाव में बीजेपी (BJP) के टिकट से लड़े और जीते। फिर 2018 के विधानसभा चुनाव में दोबारा बीजेपी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। विधायक त्रिपाठी पिछले 2-3 साल से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे और अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर थे। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया है। जिन्हें सिंधिया समर्थक कहा जाता है। बीजेपी की लिस्ट में मैहर से सिंधिया समर्थक श्रीकांत चतुर्वेदी का नाम घोषित होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी से ही चुनावी मैदान में उतरना उचित समझा।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, 21वीं सदी के राजा हैं, जिनको कैबिनेट, संसद और संविधान से नहीं है मतलब : राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...