Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Madhya Pradesh Politics: सीएम शिवराज के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, कमलनाथ ने किया ये ऐलान

Madhya Pradesh Politics: सीएम शिवराज के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, कमलनाथ ने किया ये ऐलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Madhya Pradesh Politics: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इसी साल नवंबर-दिसंबर में वहां पर चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई हैं। दोनों पार्टियां महिला वोटरों के वोट हासिल करने के लिए बड़ी तैयारी कर रही हैं।

पढ़ें :- यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी

वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाड़ली बहना योजना’ की शुरूआत की है। इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास रहेगा। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी महिला वोटरों को लेकर बड़ा दाव चला है।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटरव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि, मैं मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹18000 की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।

इसके साथ कहा कि, यह घोषणा किसी घोषणा मशीन की घोषणा नहीं है, जो हर रोज अपनी बात से पलट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे।

 

Advertisement