1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahabharat Re-Telecast : बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ सीरियल कब और कहां देखें ? जानें पूरी डिटेल

Mahabharat Re-Telecast : बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ सीरियल कब और कहां देखें ? जानें पूरी डिटेल

Mahabharat on Doordarshan : महाभारत (Mahabharat) एक ऐसा शो है, जिसे देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। ये सीरियल उस वक्त से टेलीकास्ट हुआ है, जब सभी घरों में टीवी (TV) नहीं हुआ करती थी। मगर लोगों में इस सीरियल को देखने का ऐसा शौक था कि वह पड़ोसियों के घर बैठकर टकटकी लगाए घंटों महाभारत (Mahabharat)  देखा करते थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mahabharat on Doordarshan : महाभारत (Mahabharat) एक ऐसा शो है, जिसे देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। ये सीरियल उस वक्त से टेलीकास्ट हुआ है, जब सभी घरों में टीवी (TV) नहीं हुआ करती थी। मगर लोगों में इस सीरियल को देखने का ऐसा शौक था कि वह पड़ोसियों के घर बैठकर टकटकी लगाए घंटों महाभारत (Mahabharat)  देखा करते थे।

पढ़ें :- VIDEO: भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी, पूर्वी समुंद्री तट की सुरक्षा होगी मजबूत

फिर चर्चा में ‘महाभारत’ शो

महाभारत (Mahabharat)  की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने दिखाई थी। उनका यह शो इतने सालों बाद भी व्यूअर्स के बीच हिट है। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के बाद एकता कपूर भी ‘महाभारत’ (Mahabharat)   शो लेकर आईं, लेकिन पुराने महाभारत (Mahabharat)  का क्रेज लोगों में जरा भी कम नहीं हुआ। समय-समय पर किसी न किसी कारण शो का जिक्र होता रहता है। इस बीच महाभारत सीरियल एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ जितनी फेमस है, उतना ही क्रेज हमेशा से बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की ‘महाभारत’ का भी बना हुआ है। 1988 में दूरदर्शन पर ये सीरियल शुरू हुआ था। तब की कास्ट में नितीश भारद्वाज, गूफी पेंटल, मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, पंकज धीर, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, गिरीजा शंकर और रुपा गांगुली ने मेन रोल प्ले किया था। जिन लोगों ने अभी तक बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की महाभारत नहीं देखी या इसे फिर से देखने के इच्छुक हैं, उनके लिए गुड न्यूज है।

इस चैनल पर री टेलीकास्ट होगा शो

बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की ‘महाभारत’ को दूरदर्शन पर ही टेलीकास्ट किया जा रहा है। शो सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे देखा जा सकता है।

पढ़ें :- UN- ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर बातचीत के लिए कई देशों को किया आमंत्रित, भारत के विदेश सचिव इस बैठक में हुए शामिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...