एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित सोहेल गिरफ्तार
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल (22) पुत्र अशरफ अली, निवासी वार्ड नंबर-03, पिपरहिया टोला सिहरहिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनौली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 40/2026, धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी सोहेल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शक्ति कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार और कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट