मौलवी ने निकाह के लिए मना कर दिया क्यूंकि निकाह के लिए महिला की रजामंदी जरुरी है जबरन निकाह शरीयत के खिलाफ है. उसके बावजूद भी उसको घर पर बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ अश्लील हरकते की गयी.
मुरादाबाद :- एक हिन्दू महिला को मुस्लिम परिवार से पारिवारिक संबंध बनाना इतना भरी पड़ गया कि मुस्लिम महिला ने उसे अपने घर बुलाकर बंधक बनाया और धर्म परिवर्तन करा दिया. पति पत्नी ने मौलवी को बुलाकर अपने पति के साथ जबरन निकाह भी करवाने की कोशिश की गयी. मौलवी ने निकाह के लिए मना कर दिया क्यूंकि निकाह के लिए महिला की रजामंदी जरुरी है जबरन निकाह शरीयत के खिलाफ है. उसके बावजूद भी उसको घर पर बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ अश्लील हरकते की गयी. किसी तरह से महिला वहां से निकलने में सफल रही उसके बाद उसने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.
क्या है पूरा मामला :-
पीड़िता रेनू बाला पुत्री स्व० बाबूराम निवासी मौहल्ला प्रकाश नगर, गली नं3 लाइनपार थाना मझोला पीड़िता रेनू बाला के मेहनाज बेगम पत्नी सुल्तान सलाउद्दीन निवासी आजाद नगर, पानी की टंकी के पास थाना मझोला, हाल निवासी पीर का बाजार जयन्तीपुर थाना मझोला से लगभग 3 वर्ष पूर्व से पारिवारिक सम्बन्ध थे. जिस कारण एक दूसरे के घर समय-समय पर आना जाना व एक दूसरे के त्योहार भी आपस में मिलजुल कर मनाते थे. मेहनाज बेगम का पति सुल्तान सलाउद्दीन रेनू बाला पर काफी समय से गलत नियत रखता था. जिसका जरा सा अंदाजा रेनू बाला को नहीं था. 6 फरवरी 2026 को मेहनाज बेगम ने रेनू बाला को विश्वास मे लेकर अपने घर बुलाया. जहां पहले से सलाउद्दीन, एक मौलवी व दो अन्य अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे. सलाउद्दीन व मेहनाज ने रेनू को जबरन बंधक बना लिया और वहां मौजूद मौलवी से और दो अज्ञात लोगों की मौजूदगी में अपने लाईसेन्सी पिस्टल की नोक पर रेनू का धर्म परिवर्तन कराया व कई कलमें पढ़वाये तथा निकाह करने का दबाव बनाया गया. जिसका रेनू ने काफी विरोध किया. मौलवी ने सलाउद्दीन से कहा कि शरियत के मुताबिक बिना महिला की सहमति की इच्छा से कराया गया निकाह अवैध होगा तो सलाउद्दीन ने कहा कि यदि यह निकाह राजी से नहीं करेगी तब भी मैं इसे जबरन अपनी बीवी बनाकर रखूंगा. निकाह न करने पर सलाउद्दीन व मेहनाज ने रेनू को जाति सूचक शब्द बोलकर गन्दी-गन्दी गालियां दी और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी. दोनों ने रेनू को कई दिन तक बन्धक बनाकर रखा. रेनू के साथ सलाउद्दीन ने अश्लील हरकतें व छेड़खानी की, किसी तरह रेनू अपनी जान बचाकर निकली तो मिलने पर जान से मारने की धमकी दी. सलाउद्दीन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध जनपद बदायूं में भी एससी/एसटी व 307 आईपीसी का गंभीर अपराधिक मुकदमा दर्ज है.
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया की एक पीड़िता ने जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत की थी. साथ ही उसके साथ जबरन निकाह की भी कोशिश की गयी. उसको अपने ही घर में पति पत्नी ने पीड़िता को बंधक बनाकर रखा था. किसी तरह से पीड़िता वहां से निकलने में सफल रही. पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही पति पत्नी को गिरफ्तार भी कर लिया है. मौलवी व अन्य दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद