1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ISI के 4 आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम

ISI के 4 आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश कर रहे चार ISI समर्थित आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहा था।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश कर रहे चार ISI समर्थित आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहा था। इन पकड़े गए आतंकियों में से गगनप्रीत नाम के आरोपी को दिल्ली के पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की निगरानी करने का जिम्मा मिला था ताकि वह इन संवेदनशील जगहों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेज सके।

पढ़ें :- पठानकोट में महिला पुलिस अफसर पर विजिलेंस का छापा, रिश्वत मामले में हिरासत

इन आतंकियों के गिरोह को दिल्ली में भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर हमला करने का काम सौंपा गया था। इस आतंकी मॉड्यूल को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब सीमा पर अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ भेजे जाते थे। उन हथियारों को ये गाड़ियों के जरिए दिल्ली-NCR में अपने अलग-अलग ठिकानों पर सप्लाई करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के मुताबिक इन पकड़े गए आतंकियों में पंजाब, फतेहगढ़ साहिब निवासी गगनप्रीत, पंजाब, तरनतारन निवासी शुभदीप सिंह उर्फ विशाल और गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि, अमृतसर निवासी साजन सिंह उर्फ हनी शामिल है।

पुलिस की कार्रवाई

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और वाहन जब्त किए हैं। आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए विदेशी फोन नंबरों और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की गहनता से जांच शुरू कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...