HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra by-election: पूर्वोत्तर में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के लिए महाराष्ट्र से आई अच्छी खबर, भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध

Maharashtra by-election: पूर्वोत्तर में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के लिए महाराष्ट्र से आई अच्छी खबर, भाजपा के गढ़ में लगाई सेंध

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में हुए इलेक्शन रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती शुरू जारी है। तीनों राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। हालांकि, महाराष्ट्र (Maharashtra) से कांग्रेस (Congress) के लिए अच्छी खबर आ रही है। पुणे की कसबा पेठ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र धनगेकर (Ravindra Dhangekar) ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी हेमंत रासने को उन्होंने मात दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra by-election: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में हुए इलेक्शन रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती शुरू जारी है। तीनों राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। हालांकि, महाराष्ट्र (Maharashtra) से कांग्रेस (Congress) के लिए अच्छी खबर आ रही है। पुणे की कसबा पेठ सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र धनगेकर (Ravindra Dhangekar) ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी हेमंत रासने को उन्होंने मात दी है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

इस सीट पर भाजपा विधायक मुक्ता तिलक के निधन की वजह से उपचुनाव हुआ था। ये ​विधानसभा भाजपा का गढ़ कहा जाता था लेकिन कांग्रेस ने यहां पर BJP के गढ़ में सेंध लगा दी है। यहां भाजपा का विधायक चुना जाता रहा है। इसके अलावा स्थानीय निकायों में भी वह मजबूत रही है। महाविकास अघाड़ी के संयुक्त उम्मीदवार रहे रविंद्र धनगेकर (Ravindra Dhangekar)  को 72,000 वोट मिले, जबकि भाजपा के हेमंत को 61 हजार मत ही हासिल हुए।

इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां पर 11 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को पुणे जिले की ही चिंचवाड़ सीट पर सफलता मिलती दिख रही है। यहां भाजपा के अश्विनी जगताप को 18वें राउंड की गिनती तक 64 हजार वोट मिल चुके हैं, जबकि एनसीपी कैंडिडेट नाना काटे को अब तक 49 हजार वोट ही मिले हैं। कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस की जीत मायने रखती है।

यहां 1975 के बाद से अब तक कांग्रेस को दो बार ही जीत मिल सकी है। धनगेकर ने जीत के बाद कहा कि यह जनता की जीत है, जिन्होंने मुझे वोट दिया। यह लड़ाई मसल पावर, पैसे और आम नागरिकों के वोट के बीच थी।

 

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...