1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, परिवार से कर रहे मुलाकात

Maharashtra Politics: संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, परिवार से कर रहे मुलाकात

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाले में शिवसेना सांसद संजय राउत को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। संजय राउत (Sanjay Raut) की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी पारा बढ़ गया है। हालांकि, राउत ने इस मामले में खुद को बेगुनाह बताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाले में शिवसेना सांसद संजय राउत को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। संजय राउत (Sanjay Raut) की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी पारा बढ़ गया है। हालांकि, राउत ने इस मामले में खुद को बेगुनाह बताया है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद आज संजय रउत को पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा। इन सबके बीच शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) इस बीच संजय राउत (Sanjay Raut)  के घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने संजय राउत के परिवार से मुलाकात की है।

एकनाथ शिंदे ने कसा तंज
संजय राउत (Sanjay Raut)  की गिरफ्तारी के बाद एकनाथ शिंदे ने उन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अब रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि अगर संजय राउत (Sanjay Raut)  ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए। यही नहीं उनका कहना था कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का कहना है कि संजय राउत के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अब कुछ सबूत मिलने पर ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...