1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. महेंद्र भट्ट फिर बने उत्तराखंड BJP के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

महेंद्र भट्ट फिर बने उत्तराखंड BJP के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही अटकलें अब समाप्त हो गयी हैं। महेंद्र भट्ट एक बार फिर उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इनके नाम को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थी। अब उनके नाम पर मुहर लग गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही अटकलें अब समाप्त हो गयी हैं। महेंद्र भट्ट एक बार फिर उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इनके नाम को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थी। अब उनके नाम पर मुहर लग गयी है। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने उनके नाम का एलान किया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

पढ़ें :- मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या फिर सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग: सीएम योगी

बता दें कि, महेंद्र भट्ट का पैतृक गांव चमोली जिले के पोखरी में है। इन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू किया था। इसके बाद वो राजनीति में लगातार आगे बढ़ते गए। अब उन्हें दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। कहा जा रहा है कि, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अकेले ही आवेदन किया गया था, जिसके बाद से साफ हो गया था कि उन्हें फिर से प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी जाएगी।

 

 

पढ़ें :- केरल के मुख्यमंत्री के नाम का कल हो जाएगा एलान, कई दौर की बैठक के बाद नाम पर लगी मुहर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...