नई दिल्ली: एक्टर और बेहतरीन एंकर माही वीज सोशल मीडिया काफी एक्टिव राहतें हैं। लेकिन इन दिनो माही विवादों से घिरते नजर आ रहें हैं। दरअसल उनके घर बीते दिनों ही नन्ही परी आई है जिसके वह बहुत ध्यान रखती हैं। वैसे आपको बता दें कि इस नन्ही परी से पहले भी माही को दो बच्चे हैं जिन्हे उन्होंने गोद लिया है।
आपको बता दें, माही और उनके पति जय भानुशाली ने साल 2017 में अपनी कामवाली के दो बच्चों खुशी और राजवीर को गोद लिया था। उस दौरान दोनों ने यह ऐलान किया था कि वो दोनों बच्चों का खूब ख्याल रखेंगे और उनका सारा खर्च उठाएंगे। अब इस समय दोनों ट्रोल हो रहे हैं। कई यूजर्स दोनों को ट्रोल कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि वो गोद लिए हुए बच्चों का पहले की तरह ख्याल नहीं रखते हैं।
जब इन आरोपों को माही ने खुद पर लगते देखा तो वह नाराज हो गईं और अब उन्होंने उन यूजर्स को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने जवाब दिया है और एक पोस्ट में लिखा है, “बहुत से लोग सवाल कर रहे हैं, बहुत से लोग कुछ भी मान रहे हैं, बहुत लोग कुछ और बहुत कुछ लिख रहे हैं , जो सही नहीं है। हां हम पैरेंट्स हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Pathaan Box office Collection: पठान ने दुसरे दिन किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार
पालक पैरेंट्स! तारा एक सुंदर आशीर्वाद के रूप में हमारे जीवन में आई है। लेकिन इससे खुशी और राजवीर के लिए हमारी फीलिंग नहीं बदल जाएगी। जब खुशी हमारे जीवन में आई, हम पैरेंट्स बन गए, लेकिन हम ये भी समझते हैं खुशी पर पहला अधिकार उसके पिता और माता का है।”
इसी के साथ आगे माही ने लिखा है- ‘आज जब आप सभी लोग ये सवाल कर रहे हैं कि हमने उन्हें छोड़ दिया है। कृपया ऐसा न करें। यह हमें दुख देता है और बड़े होने पर यह हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। हमारे लिए तीनों बच्चे एक समान हैं। हम उन्हें समान रूप से प्यार करते हैं।