1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Mainu Chhadke Song: अपूर्वा बिट की मैनू छड़के का ऑडियो हुआ रिलीज एफएमडी म्यूजिक पर…

Mainu Chhadke Song: अपूर्वा बिट की मैनू छड़के का ऑडियो हुआ रिलीज एफएमडी म्यूजिक पर…

मॉडल अभिनेत्री अपूर्वा बिट की परफॉर्मेंस और मशहूर युवा गायक यश वडाली का एक म्यूजिक ऑडियो स्पूटीफाय सहित तमाम ऑडियो प्लेटफ़ॉर्म पर आज रिलीज कर दिया गया है ,गाने का वीडियो भी जल्द ही रिलीज करने की योजना है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Mainu Chhadke Song: मॉडल अभिनेत्री अपूर्वा बिट की परफॉर्मेंस और मशहूर युवा गायक यश वडाली का एक म्यूजिक ऑडियो स्पूटीफाय सहित तमाम ऑडियो प्लेटफ़ॉर्म पर आज रिलीज कर दिया गया है ,गाने का वीडियो भी जल्द ही रिलीज करने की योजना है। मैनू छड़के नाम से यह एक बेहद रोमान्टिक लव इमोशनल सॉन्ग है जिसे पंजाबी फोक स्टाइल में वडाली ब्रदर्स के घराने के मशहूर गायक यश वडाली ने गाया है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल

अपूर्वा बिट ने बताया कि उन्होंने इस गाने पर अपना परफॉर्मेंस दिया है जिसे की इसमें वीडियो फॉर्मेट में जल्द ही देखने को मिलेगा । इस गाने मैनू छड़के के बोल लिखे हैं अबिनाश सिंह चिब और अक्षय पुनसे ने जिसको संगीत से सजाया है अक्षय पुनसे और सौरव चटर्जी ने। यश वडाली की आवाज़ में रिलीज हुए इस ऑडियो में लव और सेंटीमेंट का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिल रहा है।

इस गाने की फोक पंजाबी स्टाइल और पंजाब की संस्कृति का खूबसूरत मेल इसे और भी बेहतरीन बनाता है। नई पीढ़ी के दर्शकों की पसन्द का ख्याल रखते हुए इस गाने का ऑडियो और संगीत के साथ बेहतरीन तालमेल को दर्शाता है । इस गाने के वीडियो फीट में अपूर्वा बिट और हितेन शर्मा नज़र आने वाले हैं । इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है अविनाश सिंह चिब ने । यह जानकारी फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दिया । इस वीडियो गाना के निर्माता रमेश भंडारी और सूर्या फिल्म क्रिएशन्स है ।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...