1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मध्य प्रदेश में बड़ा हादसाः पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक ब्लास्ट, लगी भीषण आग, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसाः पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक ब्लास्ट, लगी भीषण आग, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के हरदा में बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। देखते ही देखते एक के बाद एक तेज धमाकां से पूरा क्षेत्र दहल गया। सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के हरदा में बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। देखते ही देखते एक के बाद एक तेज धमाकां से पूरा क्षेत्र दहल गया। सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस अग्निकांड में दर्जनों लोगों के आग में झुलने की संभावना है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

बताया जा रहा है कि, जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है वो मगरदा रोड स्थित है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास के मकान गिर गए। इससे भी लोग हताहत होने की सूचना मिल रही है। पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद तेज धमाके हुए। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...