HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Major accident in Rajasthan : चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा समेत 9 की मौत

Major accident in Rajasthan : चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा समेत 9 की मौत

Major accident in Rajasthan : राजस्थान (Rajasthan) के कोटा जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। बरात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी (Chambal river) में गिर गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बराती बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। कार अनियंत्रित होने के पीछे शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुंच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Major accident in Rajasthan : राजस्थान (Rajasthan) के कोटा जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। बरात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी (Chambal river) में गिर गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।

पढ़ें :- India All Out: चेन्नई टेस्ट में भारत की पारी 376 के स्कोर पर सिमटी; आर अश्विन खेली 113 रनों की शानदार पारी

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बराती बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। कार अनियंत्रित होने के पीछे शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुंच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है।

कार में सवार कुल नौ लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से सुबह 5.30 बजे निकल कर उज्जैन ( मध्यप्रदेश) बरात ले कर जा रहे थे। इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई। कार में सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए पर सिर्फ एक ही कांच खुल पाया जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने कार को देखने पर पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद ही राहत कार्य शुरू हो पाया।

पुलिस की गोताखोर टीम अब तक 9 शव बरामद कर चुकी है। पुलिस की टीम अभी भी जांच कर रही है। कहीं कोई और कोई व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था। सभी शवों को MBS अस्पताल में रखा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार हादसे पर अफसोस प्रकट किया है। उन्होंने हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

पढ़ें :- Tirupati Laddu Case: प्रसाद की लैब रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच, CM नायडू बोले- 'किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...