1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : जब अचानक रामजी पोहेवाले की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, उनकी समस्याओं को जाना और समाधान को लेकर की चर्चा

Video : जब अचानक रामजी पोहेवाले की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, उनकी समस्याओं को जाना और समाधान को लेकर की चर्चा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के बीच राहुल महाराष्ट्र के नागपुर में वर्धा रोड स्थित श्यामजी रामजी पोहेवाले की दुकान पर पहुंच गए और वहां पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। राहुल ने वहां मौजूद लोगों से बात की, उनकी समस्याओं को जाना और उसके समाधान को लेकर भी चर्चा की।

By santosh singh 
Updated Date

नागपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के बीच राहुल महाराष्ट्र के नागपुर में वर्धा रोड स्थित श्यामजी रामजी पोहेवाले की दुकान पर पहुंच गए और वहां पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। राहुल ने वहां मौजूद लोगों से बात की, उनकी समस्याओं को जाना और उसके समाधान को लेकर भी चर्चा की। बता दें कि चुनावी कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी विदर्भ के दौरे पर थे जिस बीच वहां पर मौजूद युवाओं ने राहुल से किसानों,संविधान और बेरोजगारी के मुद्दों पर बातचीत की।

पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अचानक पोहेवाले के यहां पहुंचे और पोहा बनाने की कोशिश करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं इस बीच राहुल वहां पर काम करने वाले लोगों से मुलाकात करते नज़र आये, राहुल के साथ वहां के लोगों को अपनापन महसूस हुआ, उनके चेहरे पर वो खुशी दिखाई दी जिसके चलते वो बेझिझक राहुल गांधी के साथ अपनी समस्याओं को बताते नज़र आ रहे है।

राहुल गांधी अक्सर जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से मुलाकात करते हैं, उनकी समस्याओं को जानते हैं और उसका समाधान करने की हरसंभव कोशिश करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...